पंजाब में पिछले दो दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज ने ठंड का सितम बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राज्य में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से राज्य में तापमान में 8.9 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिनभर जारी बारिश ने पंजाब के अधिकतर इलाकों में ठंड को और बढ़ा दिया। बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई जिसने किसानों को राहत के साथ-साथ चिंता में भी डाल दिया।
गुरदासपुर में 48.7 मिमी, पठानकोट में 34.2 मिमी, पटियाला में 14.8 मिमी, लुधियाना में 21.4 मिमी, अमृतसर में 25.2 मिमी, संगरूर में 20.0 मिमी, रूपनगर में 11.0 मिमी, मानसा में 4.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री, लुधियाना का 13.2 डिग्री, पटियाला का 13.0 डिग्री, पठानकोट का 12.5 डिग्री, बठिंडा का 18.0 डिग्री और फरीदकोट का 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर है। सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री लुधियाना में रिकॉर्ड किया गया।

लुधियाना कृषि विभाग के मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. गुरदीप सिंह का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। गेहूं और सरसों की फसल को बारिश की जरूरत थी जो अब पूरी हो गई है। सरसों एवं सब्जी के लिए भी बारिश बेहतर है। किसानों को इस बात का ध्यान अवश्य रखना होगा कि सरसों एवं सब्जी के खेतों में पानी जमा न हो।
- Odisha News : जल्द पूरा होगा खुर्दा रोड-बलांगीर रेल प्रोजेक्ट, CM माझी ने काम की प्रगति पर जताई खुशी
- ‘गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं…’, CM योगी ने वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कहा- स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी
- Punjab News : पारिवारिक कलह के कारण युवक ने की आत्महत्या, कॉन्स्टेबल पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
- MP BJP में बंपर नियुक्ति: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान, भोपाल की कार्यकारिणी की घोषणा
- रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं! होली को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी


