जालंधर के ईदगाह इलाके में एक बच्चे को पतंग उड़ाना भारी पड़ा है। बच्चा पतंग उड़ा रहा था और उस समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र 10 साल थी। इस घटना से बच्चा इतना ज्यादा झुलस गया था कि उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से पूरे इलाके में दुख का माहौल है। वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
बच्चे की पहचान दानिश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दानिश अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था और इसी दौरान पतंग तारों में फंस गई। दानिश ने जब पतंग को हाईटेंशन तार से छुड़ाने की कोशिश की तो वह तार की जगह मुख्य तार से छू गई। जैसे ही उसने तार को छुआ वह बुरी तरह जल गया।
करेंट इतना भयानक था कि बच्चे की हालत बिगड़ गई और सुधर नहीं पाई। दानिश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नीचे गिर गया था बच्चा
घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसी ने बताया कि बच्चा लोहे की पाइप से पतंग छुड़ाने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान ही वह हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया, जिसका पता हम सभी को तब चला जब वह नीचे गिरा। हम दौड़कर उसे उठाने गए तो पता चला कि वह बुरी तरह जल चुका था। बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी। इस घटना के बाद परिवार वालों के साथ साथ आसपास के लोगों में भी बेहद दुख की लहर है। आसपास के बच्चे भी सहम गए हैं।
- CM नीतीश कुमार ने दी 4954 नर्सों को सौगात, ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र
- ‘मोदी का 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है,’ अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल पर कांग्रेस ने सरकार को सुनाई खरी-खोटी
- IPL Fastest Team Fifty : 15 साल से अमर है सबसे तेज फिफ्टी का World Record, वैभव-यशस्वी मिलकर भी नहीं तोड़ पाए, किस टीम ने रचा था इतिहास ?
- ‘फॉग मशीन मॉडल’ से जंगल सुरक्षित: डीएफओ ने खुद थामी मशीन, आगजनी की घटनाओं में आई 80 फीसदी की कमी…
- पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

