पंजाब में लगातार मौसम बदलता नजर आ रहा है। एक बार फिर से मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार पंजाब में कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ मौसम में नमी और बादल छाए रहने के कारण कोहरा छाए रहने की संभावना भी है।
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो गया है, जिसके कारण 16 जनवरी तक बारिश की संभावना है। राज्य में 18 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को ठंडी से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की स्थिति बन रही है। इन जिलों में फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं।

बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी
कोहरे के साथ ही 16 जनवरी को छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के कुछ एरिया शामिल हैं, जहां बारिश हो सकती है।
- गुरुकुल में छात्र से क्रूरता पर पुलिस सख्त: छड़ी से पिटाई करने वाला छात्रावास इंचार्ज गिरफ्तार, वेद विद्या प्रतिष्ठान ने किया सेवा से अलग
- किशनगंज NDPS कोर्ट ने नशे की तस्करी करने वाले पति पत्नी को सुनाई 15 साल की सजा, 2 लाख का लगाया जुर्माना
- मोबाइल मेडिकल यूनिट की खरीदी में गड़बड़ी की याचिका खारीज, हाईकोर्ट ने कहा- कोई ठोस सबूत नहीं
- मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहता.. राष्ट्रपति ट्रम्प के ढीले पड़े तेवर, कहा- ईरान में वेनेजुएला की तरह नई सरकार बनेगी, एक खास शख्स से बातचीत कर रहे
- ‘यूपी में कानून-व्यवस्था बर्बाद…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- अपराधियों और आरोपियों को बचाया जा रहा

