जालंधर। पंजाब अब भी बाढ़ की मार से ऊबर नहीं पाया है। लोगों का जन जीवन अब तक अस्तव्यस्त है इस बीच के मौसम विभाग ने फिर से लोगों को चिंता दे दी है। पंजाब के कुछ जिलों में अब भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में आज होगी बारिश
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली के विभिन्न इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। घरों की हालत बुरी बाढ़ के कारण लोगों के घरों की हालत बेहद बुरी है है। पानी घुसने के कारण घर रहने लायक नहीं रह गए है। राहत कार्य चल रहा है। इस बीच बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। दौरा करने के बाद वह गुरदासपुर पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ मुलाकात की।
किसानों के बाद पीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग और पंजाब को 1600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने का ऐलान किया।मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और जख्मी लोगों के लिए 50-50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की है।
- जदयू का तेजस्वी पर पलटवार, मां-बहन से साइन कराकर बताएं शराबबंदी कानून गलत है
- सिंहस्थ के लिए कामों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे कार्य
- नौकरी के नाम पर स्कैम: 15 बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी, CMHO के फर्जी सील-साइन कर थमा दिया ज्वाइनिंग लेटर, वार्ड बॉय निकला मास्टरमाइंड
- CG Police Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
- छत्तीसगढ़ सरकार अब देगी ‘मेडिटेशन लीव’ : सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ऑन ड्यूटी माना जाएगा

