लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी AAP में संभावित जीत को लेकर हलचल नजर आ रही है। पार्टी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को जीत मिलती है तो उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है।
संजीव अरोड़ा को अहम विभाग सौंपे जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा के साथ एक और विधायक की मंत्री पद पर एंट्री का ऐलान हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा 25 से 28 जून के बीच किसी भी दिन हो सकती है।

कैबिनेट में दोआबा क्षेत्र से एक विधायक को शामिल करने की भी चर्चा है। पहले बलकार सिंह को दोआबा से मंत्री बनाया गया था, लेकिन विवादों में आने के चलते उन्हें मंत्री पद से हटाना पड़ा। अब एक बार फिर दोआबा से किसी नए चेहरे को कैबिनेट में स्थान दिया जा सकता है।
विभागों में हो सकता है बड़ा फेरबदल
केवल नए चेहरों की ताजपोशी ही नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की योजना तैयार की जा रही है। तीन से चार मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदले जा सकते हैं। नए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी है।
- होशियारपुर: बोलेरो और अर्टिगा कार के बीच भयानक भिड़ंत, मां और बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत
- CG Assembly Budget Session: सदन में उठा व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला, पक्ष-विपक्ष में हुई जमकर बहस, विपक्ष ने किया वॉकआउट…
- Stock Market News : बैंकिंग शेयर्स ने किया कमाल, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति …
- सामना में बड़ा दावा: राष्ट्रपति अपमान के नाम पर चुनावी प्रोपगेंडा कर रही BJP, ‘ममता बनर्जी की शानदार जीत निश्चित’
- ‘भाजपा दल नहीं दलाल…’, अखिलेश ने आलू के गिरते दामों को लेकर BJP सरकार को घेरा, कहा- ये किसानों को अपने ही खेत में मालिक से मजदूर बना दें

