राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए तारीख पर तारीख का इंतजार खत्म होगा! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरे के बाद चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि एमपी में अगले दिनों में सत्ता और संगठन में ताबड़तोड़ नियुक्तियां होंगी। जिला स्तर से लेकर प्रदेश कार्य समिति, निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नेताओं को एडजस्ट किया जाएगा।

एमपी में दो साल से राजनीतिक नियुक्ति नहीं हो पा रही है। दरअसल, पहले संगठन चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब संगठन महामंत्री के हटने से नियुक्तियां टलते जा रही है। देरी के पीछे एक वजह खींचतान, गुटबाजी और अंतर्कलह भी बनी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय, जातीय संतुलन भी बड़ी चुनौती रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं में खींचतान चल रही है। सीनियर नेताओं के बीच तालमेल, समन्वय की कमी रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m