पंजाब के मौसम को लेकर अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार मौसम विभाग के अनुसार आज रात से एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद पंजाब में ठंडी बढ़ने के साथ ही बारिश भी होने की संभावना है।
आज रात से एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय होगा, वहीं आज कोहरे और शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहने वाला है। संगरूर तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा अन्य जिलों में भी ठंडी बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज आठ जिलों मौसम का असर अधिक देखने को मिलेगा। इसमें अमृतसर,जालंधर, लुधियाना, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है।

पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- मुजफ्फरपुर: नशे में धुत रेल पुलिस का जवान CRPF कैंप के बाहर गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि
- रेखा गुप्ता सरकार के एक सालः दिल्ली सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बोलीं- 27 साल बाद दिल्ली में विकास की नई सुबह
- Ali Khamenei Death: अली खामेनेई की बेटी, दामाद और पोते की भी मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, अहमद वाहिदी बने नए कमांडर इन चीफ, अभी भी हमले जारी
- MP में मार्च में कहर बरपाएगी गर्मी: दिन के साथ रातें भी होंगी गर्म, अप्रैल-मई में रहेगा हीट वेव का ज्यादा असर
- मौत निगल गई 2 जिंदगीः साइकिल से घर लौट रहे थे 3 भाई, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान


