विटामिन-डी की कमी आजकल एक आम समस्या बन चुकी है. अच्छी बात यह है कि शाकाहारी लोग भी कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करके इसकी कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे शाकाहारी फूड्स के बारे में बतायेंगे जो विटामिन-डी पाने में मददगार हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से.

मशरूम (खासकर धूप में सुखाए हुए)

मशरूम एकमात्र प्राकृतिक शाकाहारी स्रोतों में से है जिसमें विटामिन-डी पाया जाता है. खासतौर पर वे मशरूम जिन्हें धूप में सुखाया गया हो, उनमें विटामिन-डी2 की मात्रा ज्यादा होती है.
कैसे खाएं-सब्जी, सूप, सलाद या सैंडविच में शामिल करें.

फोर्टिफाइड दूध

आजकल बाजार में मिलने वाला कई ब्रांड का दूध विटामिन-डी से फोर्टिफाइड होता है.
कैसे खाएं-रोजाना एक गिलास फोर्टिफाइड दूध पीना फायदेमंद हो सकता है.

फोर्टिफाइड संतरे का जूस

कुछ पैकेज्ड ऑरेंज जूस में भी विटामिन-डी मिलाया जाता है.
कैसे लें-नाश्ते में एक गिलास लें, लेकिन बिना अतिरिक्त शुगर वाला विकल्प चुनें.

पनीर

पनीर में थोड़ी मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है और यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है. कैसे खाएं-सब्जी, सलाद या स्नैक के रूप में शामिल करें.

अनाज (फोर्टिफाइड सीरियल्स)

कई ब्रेकफास्ट सीरियल्स और ओट्स विटामिन-डी से फोर्टिफाइड होते हैं.
कैसे खाएं-दूध के साथ नाश्ते में लें.

बोनस टिप

धूप सबसे बड़ा स्रोत है. रोजाना सुबह 15–20 मिनट धूप में बैठना शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी बनाने में मदद करता है.