कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर के सिंधिया अम्मा महाराज की छतरी में स्थित विष्णु देव मंदिर में अज्ञात शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर से चांदी, तांबा और पीतल के 18 सामानों की चोरी कर ली। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के कटोरा ताल रोड की है। जबकि छतरी में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सिंधिया अम्मा महाराज की छतरी स्थित विष्णु मंदिर
दअरसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के कटोरा ताल रोड स्थित सिंधिया घराने का सिंधिया अम्मा महाराज की छतरी बनी हुई है। जिसमें विष्णु देव मंदिर भी बना हुआ है। सिक्योरिटी गार्ड अमर सिंह परिहार की ड्यूटी 20 फरवरी 2026 को मैन गेट पर लगी हुई थी। रात 11 बजे से सुबह 07 बजे तक दूसरा गार्ड कप्तान सिंह की ड्यूटी 10 बजे सुबह 7 बजे की थी। कप्तान सिंह छतरी के अंदर घूमकर ड्यूटी करता है। दोनों के द्वारा नाइट ड्यूटी करने के बाद जब 21 फरवरी शनिवार की सुबह राजेन्द्र सेन सुबह 6 बजे डूयटी पर आया और कप्तान सिंह के द्वारा अन्दर छत्री व मन्दिर में लगे सामान की गिनती की।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
पुजारी संजय हिरवे ने विष्णु भगवान के मन्दिर में बनी मूर्ति के बगल में रखी पेटी में से तांबा, पीतल और चांदी के सामान को चेक कर बताया कि मन्दिर में रखी पेटी में से सामान चोरी हो गया है। इस बात का पता चलने पर छतरी में हंगामा खड़ा हो गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। छतरी में चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में पता चला की अज्ञात चोर दीवार से मंदिर परिसर में घुसा और चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने फरियादी अमर सिंह परिहार की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


