सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांरी टोला स्थित प्रसिद्ध गढ़ देवी मंदिर से दो दिन पूर्व चोरी हुआ पीतल का पिंड एक बार फिर मंदिर परिसर के समीप मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि पुलिस की बढ़ती तहकीकात और गिरफ्तारी के भय से चोरों ने चोरी किया गया पीतल का पिंड मंदिर के पास ही लाकर फेंक दिया होगा।
मंदिर के आसपास पीतल का पिंड पड़े होने की सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पिंड को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि चोरी किसने की और पिंड को वापस मंदिर के पास किसने लाकर फेंका।
गौरतलब है कि दो दिन पहले अज्ञात चोरों ने गढ़ देवी मंदिर में स्थापित पीतल के पिंड को चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल पर बारीकी से जांच-पड़ताल की।
पुलिस द्वारा लगातार दबिश और संभावित गिरफ्तारी की आशंका के चलते चोरों ने चोरी का सामान मंदिर के आसपास ही छोड़ दिया। हालांकि पुलिस इसे पूरी तरह सुलझाने के लिए चारों ओर से छानबीन में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
इस घटना के बाद मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन साथ ही मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है। फिलहाल तुरकौलिया पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
ये भी पढ़ें- पटना के कंकड़बाग इलाके में लगी भीषण आग, 15 लाख का सामान जलकर राख, दूसरे छत पर कूदकर लोगों ने बचाई अपनी जान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


