पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। चोरों ने रात के अंधेरे में पीडब्ल्यूडी के पुराने पुल से पोल की चोरी की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और चोरी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। लेकिन घटना के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है, वहीं पुलिस कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें : CG Accident News: मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत
जिला मुख्यालय से 2 किमी दूरी पर स्थित ग्राम सढोली आमदी के बीच नाले पर स्थित पुराने पुलिया में लगे पोल (दोम) की चोरी की कोशिश हुई थी। शनिवार रात करीबन 10 बजे 2 ट्रैक्टर में दो दोम को फोकलेन मशीन से लाद दिया गया। चोरों को हरकत को देखते हुए ग्रामीण सड़क पर एकत्रित हो गए। दोम लदा ट्रैक्टर बाहर आया तो ग्रामीणों की भीड़ ने उसे रोक लिया। मौजूद चालकों ने इसे सढौली से लगे बृंदावन कृषि फार्म में ले जाना बताया।

ग्रामीणों को गड़बड़ी की शक तब हुई जब विभाग के अनुमति लेकर इसे ले जाने की दलील दी गई। ग्रामीणों का तर्क था कि अगर यह वैधानिक कार्य होता तो दिन में होता, दूसरा तथ्य यह था कि काम में स्थानीय ट्रैक्टर के बजाए धमतरी जिले के ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया गया। पुल अनुपयोगी था, पर पुराना पोल काम का था, वर्तमान में एक पोल की लागत लगभग 10 हजार है।
शंका के आधार पर ग्रामीणों ने पोल को ले जाने से मना करते हुए मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो पोल को खाली कर ट्रैक्टर चालक भाग गए। ग्रामीण विष्णु पटेल ने बताया कि यह सरकारी संपत्ति का चोरी के प्रयास का मामला है।पीडब्ल्यूडी की संपत्ति है ऐसे में इस विभाग के अधिकारी को आगे आना चाहिए। हम पूरे ग्रामीण वारदात को गवाही देने को तैयार हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि चालकों ने जो नाम बताये, वह रसूखदार है, इसलिए आगे कार्यवाही नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कलेक्टर-एसपी के समक्ष शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
मामले में गरियाबंद कोतवाली थाना प्रभारी ओपी यादव का कहना है कि मामले में अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. मिली तो जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की अपराध होना नहीं पाया गया है। वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के ईई रामेश्वर ध्रुव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। उचित और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीओ को निर्देशित किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

