फिरोजपुर। फिरोजपुर पुलिस को RSS के वरिष्ठ नेता दीनानाथ के पोते नवीन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद इस मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे काबू किया जा सका।
यह हत्या 16 नवंबर को मोची बाजार इलाके में नवीन कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर CIA की टीम ने देर रात आरिफके रोड पर नाकाबंदी की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन काली के रूप में हुई है। जब पुलिस ने जतिन को रुकने का इशारा किया, तो उसने बाइक रोकने के बजाय भगा ली। तब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए फायरिंग की।

पुलिस गाड़ी पर की फायरिंग
खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसकी एक गोली पुलिस की गाड़ी के अगले शीशे पर जा लगी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिससे एक गोली जतिन की टांग में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे बाइक से गिरने पर तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
1 लाख लिए थे हत्या के लिए
सूत्रों की माने तो जतिन काली ही नवीन हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार है। उसी ने नवीन की हत्या की पूरी साजिश रची थी। यह भी खुलासा हुआ है कि जतिन ने हत्या को अंजाम देने के लिए हमलावरों को 1 लाख रुपये दिए थे।
- रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ-धुमाल, पुलिस और संचालकों की बैठक में लिया गया फैसला
- गया में जिला पार्षद के आवास पर अपराधियों ने फेंका सुतली बम, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- कटनी-शहडोल रेलखंड पर बड़ा हादसा: बाबा घाट के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; यातायात प्रभावित, रेस्क्यू जारी, कोई जनहानि नहीं
- यूपी के 2 IPS अफसर रचाएंगे शादी: तीन साल पहले अंशिका और केके बिश्नोई की शुरु हुई थी लव स्टोरी
- घर पर रहकर तैयारी की, IAS बनकर जिले का नाम किया रोशन, UPSC में 41वां रैंक हासिल करने वाली दुमका की सुदीपा दत्ता की Success Story

