महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी अगर हिंदुओं की तरफ गलत नजर से देखेगा तो ये सरकार उन्हें छोड़ने वाली नहीं है. उन्होंने एक बार फिर पुरानी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि ’15 मिनट पुलिस हटाओ और फिर देखो’ ऐसा कहने पर हमारा जवाब तुरंत आना चाहिये था, अरे पंद्रह मिनट तो छोड़ो सिर्फ पांच मिनट पुलिस हटा कर देखो तुम्हे तुम्हारे पाकिस्तान में बैठे अब्बा के पास नहीं भेज दिया तो खुद को हिन्दू नहीं बोलेंगे.
महाराष्ट्र् के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह हिंदू राष्ट्र है, यहां 90 फीसदी हिंदू ही रहते हैं. यहां पहले हिंदुओं को ही देखा जायेगा, फिर बाकी लोगों को गिना जायेगा.
नागपुर हिंदू संमेलन में नितेश राणे ने कहा, ”बाबासाहेब आंबेडकर जी ने जो संविधान लिखा उसका जो पहला ड्राफ्ट लिखा उसमें सेक्युलर नाम की कोई चीज ही नहीं थी, उल्लेख ही नहीं था. यह तो बाद में कांग्रेस वालों ने खुद को बचाने के लिये सेक्युलर शब्द डाला. यह हिंदू राष्ट्र ही है, यहां 90% हिंदू ही रहते हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश इस्लामिक राष्ट्र है, यहां (भारत में) सेक्युलर नाम का कुछ है ही नहीं. ”
उन्होंने विवादित बयान देते हुए आगे कहा, ”इस देश में सर्वधर्म समभाव कुछ नहीं चलेगा. यहां हिंदू राष्ट्र में पहले हिंदुओं को ही देखा जायेगा, फिर बाकी लोगों को गिना जायेगा, यही भावना होनी चाहिये. यह गंगा जमुनी तहजीब वगैरह तुम लेके जाओ अपने पाकिस्तान में, यह तुम्हारे अब्बा का पाकिस्तान नहीं है. यह हिंदुओं का राष्ट्र है. यहां सभी चीजें हिंदुओं के हिसाब से ही होगी. यहां सभी भाषा, त्यौहार और संस्कृति सभी हिंदुओं के हिसाब से ही होगी.”
महाराष्ट्र के मंत्री ने ये भी कहा कि अब कल-परसो होली का त्यौहार है. हमें ही कहा जाता है कि ड्राय होली खेलो, दिवाली में पटाखे मत फोड़ो. क्या हम आपको कहते हैं कि बकरी ईद ड्राय मनाओ. जो मेरी बातें मस्जिद में छिपकर बैठकर सुन रहे हैं, उन्हें मैं सलाह देना चाहता हूं कि होली और रंगपंचमी हमारे लोग मनायेंगे.
उन्होंने आगे कहा, ”हमारी पुलिस के डंडे देखो कितने मजबूत हैं. यहां कुछ दिन पहले जब दंगा हुआ था तब पुलिस के डंडों का दर्शन हुआ था, कुछ कुछ लोगों को तो भगवान का भी दर्शन हुआ था.
नितेश राणे ने सवाल उठाते हुए कहा, ”मदरसे से पढ़-लिखकर कोई डॉक्टर-इंजीनियर बना है क्या? मदरसे आतंकवादियों के अड्डे हैं. मैं सीएम को मिल कर बोलने वाला हूं कि सब मदरसे बंद कर दो. हमें आतंकवादियों के अड्डे नहीं चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


