पंजाब में पलारी जलाने के कारण बड़ा नुकसान हो रहा था, जिसे देखते हुए अब सरकार ने बड़ा ही नेक काम किया है। एक ऐसी नई योजना शुरू की गई है, जिससे पलारी जलाने की समस्या में कमी आएगी। इसके तहत अब पराली से उद्योगों के लिए ईंधन बनाया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए बॉयलर लगाने वाले उद्योगों को करोड़ों रुपए तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।
इस योजना के बारे में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार का यह कदम न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में है, बल्कि इससे राज्य के उद्योग और किसानों दोनों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण बचेगा बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।
इसके साथ ही, पराली आधारित बॉयलर लगाने के लिए उद्योगों को भारी सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा नई कैपिटल सब्सिडी योजना लागू की है। इसके तहत प्रत्येक 8 TPH बॉयलर लगाने पर 1 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इससे पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगेगी।

आपको बता दें कि सरकार ने तेल, कोयला और अन्य बायोमास पर चलने वाले उद्योगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाएं। पंजाब में पहली बार पराली का उपयोग करने वाले उद्योगों को 5 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- CG News : ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक
- दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: 24 घंटे वाली 11 एकीकृत जनस्वास्थ्य लैब जल्द शुरू, 118 तरह के होंगे मुफ्त टेस्ट
- बिहार में राजद-कांग्रेस के विधायकों के ‘खेला’ को लेकर ओवैसी महागठबंधन से नाखुश, बोले- ममता बनर्जी का लेकर बताया दोहरा चेहरा
- Toy Car Bomb: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश और IS के 2 खतरनाक आतंकी गिरफ्तार
- सरपंच पति पर जानलेवा हमलाः शिक्षक के परिजनों ने की पिटाई, FIR दर्ज, आरोपी फरार, वीडियो वायरल

