राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में पदोन्नति पर रोक के चलते हजारों पुलिस कर्मचारी परेशान है। मामले को लेकर 2015 बैच के अफसरों ने DGP को आवेदन दिया है। प्रमोशन प्रक्रिया बंद होने के कारण यह स्थिति बनी है। जिला पुलिस बल में रक्षित निरीक्षक और इंस्पेक्टर के पद खाली होने के बावजूद कार्यवाहक प्रभार देने का निर्णय नहीं हो पा रहा है।
डेढ़ साल पहले हो जाना था प्रमोशन
दरअसल 2015 बैच के सूबेदार और उपनिरीक्षक संवर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने DGP से मुलाकात की है। सभी पात्रताएं पूरी कर चुके हजारों पुलिसकर्मी है जिनका प्रमोशन डेढ़ साल पहले ही हो जाना था।
तस्करी मामले में बीजेपी नेता को सश्रम कारावासः 1 लाख जुर्माना भी लगाया, एक आरोपी अभी भी फरार
पुलिस भी मुस्तैदी नहीं दिखा रही
मामले को लेकर पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा का भी बयान सामने आया है। कहा- सिस्टम कोलेप्स हो रहा है, प्रमोशन हो नहीं रहे हैं, भर्तियां हो नहीं रही हैं इसलिए पुलिस भी मुस्तैदी नहीं दिखा रही है। जिस हिसाब से काम करना चाहिए, उस हिसाब से पुलिस काम नहीं कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

