महाराष्ट्र के मुंबई में BKC स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया. यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि पासपोर्ट कार्यालय और कार्यालय के वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं, जो आज दोपहर 1:30 बजे विस्फोट करेंगे. सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा.
यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि पासपोर्ट कार्यालय और कार्यालय के वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं, जो आज दोपहर 1:30 बजे विस्फोट करेंगे.
फौरन ही सूचना एजेंसियों और पुलिस को दी गयी. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गयीं. सूचना मिलते ही BKC पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी, एटीएस टीम और यूनिट-8 के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
टीम ने परिसर खाली कराकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली. जिस मेल से ये धमकी भेजी गयी थी, उसकी डिटेल और पूरे मामले में जांच की जा रही है.
बुधवार को बीकेसी स्थित पासपोर्ट कार्यालय को तीन मेल आए जिसमें धमकी दी गयी कि पासपोर्ट कार्यालय और कार्यालय के वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं, जो आज दोपहर 1:30 बजे विस्फोट करेंगे. ये मेल कार्यालय की. [email protected] , [email protected] और [email protected] तीन आईडी पर भेजा गया था.
पुलिस ने संदिग्ध ईमेल आईडी के संबंध में साइबर पुलिस स्टेशन के जरिए जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है. इसके अलावा पासपोर्ट कार्यालय के सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.
जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली. हालांकि, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है. एहतियात के तौर पर बी.डी.डी.एस. (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीम ने विदेश भवन स्थित पासपोर्ट कार्यालय की लॉबी, मुख्य प्रवेश द्वार, आने-जाने के रास्तों, पेड़-पौधों और आसपास के पूरे इलाके की सघन तलाशी ली.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

