तनवीर खान, मैहर। चाचा भतीजे से लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों से 5 हजार नकदी बरामद हुआ है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू मिश्रा के नेतृत्व में की गई है।

8455 करोड़ का मेगा बजट: बिना टैक्स बढ़ाए विकास का दावा, इंदौर के लिए क्या-क्या घोषणाएं, जानिए खास बात

भतीजे के साथ लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को फरियादी अशोक पटेल अपने भतीजे राहुल के साथ रीवा से 25 हजार रुपये लेकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 9.30 बजे रिगरा पुलिया के पास तीन आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और नगदी सहित आधार कार्ड भी लूट लिया था।

राजधानी में बीपीएल कार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ाः 2 कर्मचारी निलंबित, SDM को आज जारी किया जाएगा नोटिस,

न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया

मामले की रिपोर्ट थाना देहात में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने सिध्दार्थ उर्फ अनिकेत पटेल, जीतेन्द्र उर्फ सुखेन्द्र पटेल और आशीष उर्फ आशुतोष पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि 5 हजार बरामद किया हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m