Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी चचेरे भाई एक दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने पटना के मसौढ़ी गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद वे सभी नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव पहुंचे थे, जहां से आज मंगलवार की अहले सुबह सभी अपने घर जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कटहरपुल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। वहीं, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस भी राहत व बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते समय एक और युवक ने अपना दम तोड़ दिया। वहीं, घायल सूरज कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा काफी भीषण था। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही तेल्हाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।
मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव निवासी रोहित कुमार (22), सोनू कुमार (21) और उदेश कुमार (18) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, 3 नौजवानों की मौत से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें- शादी के तीन वर्ष बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


