धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में स्थित सीपीपी प्लांट (CPP Plant) में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना के दौरान वहां मौजूद तीन सीआईएसएफ जवानों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने वाले एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. झारखंड के धनबाद जिले में देर रात गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में कबाड़ चोरी के दौरान गैस सिलेंडर काटने की आशंका जताई गई है.

धनबाद के मुनीडीह ओपी थाना क्षेत्र स्थित सीपीपी (CPP) प्लांट में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन सीआईएसएफ जवानों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

झारखंड के धनबाद जिले में गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना मुनीडीह में रात करीब 1 बजे हुई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ लोग रात में लोहे का कबाड़ चुराने आए थे. ऐसा लगता है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया होगा. गैस की गंध इतनी तेज थी कि वे बेहोश हो गए.

पुलिस ने बताया कि धनबाद के मुनीडीह इलाके में सीपीपी प्लांट में भीषण हादसे की खबर मिली है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. साथ ही तीन सीआईएसएफ जवानों समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक व्यक्ति का हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाके के लिए रांची के रिम्स हॉस्पीटल रेफ़र किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद कुमार, संजय यादव निवासी केंदुआडीह 5 नम्बर और अजहरुद्दीन के रूप में हुई है. हादसे में तीन सीआईएसएफ के जवान भी घायल हो गए हैं.

मृतकों के परिजनों ने बताया कि रात के वक्त अंसारी नाम का एक व्यक्ति सभी को लेकर गया था. ये सभी लोग लोहा काटने का काम कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस धमाके में तीन जिंदगियां पल भर में खत्म हो गई. घायलों में से एक शख्स एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गया है, जिससे मामले में रहस्य और बढ़ गया है.

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सुपरिटेंडेंट दिनेश कुमार गिंडोरिया ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था. उनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया था, और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. दो लोगों का इलाज जारी है.

धनबाद के SSP प्रभात कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं, केंदुआडीह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने तीन मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है. सीआईएसएफ के तीन जवान भी इस दुर्घटना में जख्मी हुए हैं. पुलिस फिलहाल सीआईएसएफ की ओर से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m