चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की बुरैल केंद्रीय जेल, जो पहले सामान्य कैदियों के लिए जानी जाती थी, अब उच्च पदों पर रहे अधिकारियों के लिए भी चर्चा में है। इस समय जेल में तीन आईपीएस अधिकारी कैद हैं, जिनमें से दो पर हत्या का आरोप है और एक रिश्वतखोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में है। हाल ही में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए आईपीएस हरचरन सिंह भुल्लर ने अपनी पहली रात बुरैल जेल की पुरानी बैरक में बिताई।
जेल में बंद तीन आईपीएस अधिकारी
आईजी जहूर एच. जैदी हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर एच. जैदी को 2017 के गुड़िया गैंगरेप और सूरज हिरासत में मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप था कि पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। सीबीआई जांच के बाद 2025 की शुरुआत में अदालत ने जैदी सहित आठ अन्य पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। वह अब बुरैल जेल में सबसे उच्च पदस्थ कैदियों में से एक हैं।
पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू
पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को अपने दामाद, आईआरएस अधिकारी हरप्रीत सिंह की चंडीगढ़ की पारिवारिक अदालत में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना 2024 के अंत में हुई, जब दोनों परिवार मध्यस्थता के लिए अदालत में मिले थे। मालविंदर ने अपने लाइसेंसी हथियार से अचानक गोलीबारी की। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, लेकिन उन्हें न्यायिक हिरासत में बुरैल जेल भेज दिया गया हैं।

डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर
रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर को सीबीआई ने 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। भुल्लर ने एक स्क्रैप डीलर से क्राइम केस को रोकने के लिए रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद उनके घर से 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना, महंगी घड़ियां और 50 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए। 17 अक्टूबर 2025 को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बुरैल जेल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, भुल्लर की पहली रात जेल में बेचैनी में बीती, और वह शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान दिखें।
- 12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप
- CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
- धरने पर बैठे विधायक: 1400 हेक्टेयर वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का किया विरोध, कहा- ग्रामीणों की बिना सुनवाई प्लांट लगाना गलत
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी को कोई शक है तो…नकली नोटों को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा
- नवादा: पड़ोसी के घर खेलने गए बच्चे के हाथ में फटा बम, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

