देहरादून. उत्तराखंड कैडर के 3 IPS प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं. आईटीबीपी (ITBP), बीएसएफ (BSF) और एनसीआरबी (NCRB) में ये प्रतिनियुक्ति की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी किया गया. इसके बाद तीनों अधिकारियों को शासन स्तर से रिलीव कर दिया गया.

जिसमें 2005 बैच के मुख्तार मोहसिन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) में डिप्टी डायरेक्टर पद पर नियुक्त किए गए हैं. 2005 बैच की IPS नीरू गर्ग (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) ITBP में DIG बनाई गई हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CM धामी ने किया स्वागत, कहा- 1129.91 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

वहीं 2006 बैच के अरुण मोहन जोशी BSF में DIG बनाए गए हैं. राज्य सरकार ने प्रतिनियुक्ति के लिए इनके नाम केंद्र को भेजे थे.