आकाश तिवारी, कुरवाई(विदिशा) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय युवक को तीन नाबालिग बालकों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार कुरवाई थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय युवक पर तीन नाबालिग बालकों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


