Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया में आज गुरुवार 2 अप्रैल की दोपहर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। घटना सिकटा थाना क्षेत्र की है, जहां सैनिक रोड स्थित ‘अठाइस लक्खा पुल’ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान नेयाज मियां (30 वर्ष), उनके पिता फैयाज मियां (55 वर्ष), निवासी बाढ़ कमरिया वार्ड नंबर 9, थाना कंगली तथा तीसरे व्यक्ति की पहचान अरमान मियां के रूप में हुई है। मृतक नेयाज मियां काठमांडू में इंजन मिस्त्री का काम करते थे।
बैंक के काम से गए थे पिता-पुत्र
परिजनों के अनुसार, नेयाज मियां अपने पिता फैयाज मियां के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से सिकटा गए थे, जहां उन्हें अपने बैंक खाते में पैसे की जांच करनी थी। काम पूरा कर दोनों दोपहर करीब 3 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकटा थाना क्षेत्र के अट्ठाइसलखा पुल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेयाज मियां, फैयाज मियां और अरमान मियां की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

