अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में सोमवार को एक हॉकी मैच के दौरान हुई हिंसक घटना ने खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया। पॉटकेट में स्थित एक इनडोर एरिना में गोलीबारी की घटना में संदिग्ध सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना अचानक हुई और इसके पीछे किसी पुराने पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह अंधाधुंध नहीं, बल्कि सोच-समझकर की गई गोलीबारी थी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

अमेरिका के रोड आइलैंड के पॉटकट स्थित डेनिस एम. लिंच एरीना में हाई स्कूल हॉकी टूर्नामेंट के दौरान हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. शुरुआती जांच में घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है.

अमेरिका के रोड आइलैंड में सोमवार को एक हाई स्कूल हॉकी टूर्नामेंट के दौरान आइस रिंक में हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एक महिला ने स्थानीय मीडिया आउटलेट NewsCenter 5 को बताया कि उसके पिता ही हमलावर थे और वह लंबे समय से मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उसने कहा, ‘उन्होंने मेरे परिवार को मार दिया और वह भी मर चुके हैं.’ पॉटकट के मेयर कार्यालय के अनुसार, मृतकों में एक छोटी बच्ची भी शामिल हो सकती है.

यह घटना डेनिस एम. लिंच एरीना में हुई, जो पॉटकट शहर में स्थित है और राज्य की राजधानी प्रोविडेंस से कुछ मील दूर है. स्थानीय मीडिया आउटलेट WJAR के मुताबिक, फायरिंग दोपहर करीब 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई.

घटना के समय एरिना में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाके को तुरंत सील कर दिया गया। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोलीबारी से पहले और बाद में क्या हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही स्टैंड से गोलियां चलनी शुरू हुईं, परिसर में अफरा-तफरी मच गई. द पॉटकट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टीम बेंच के पीछे से फायरिंग की गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले लोग मैच देख रहे थे, लेकिन गोलियों की आवाज सुनते ही झुककर बाहर की ओर भागने लगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m