मुंबई की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच बना तथाकथित मराठी यूनाइटेड फ्रंट अब टूट की कगार पर बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, हालिया बीएमसी चुनावों के बाद दोनों दलों के रिश्तों में खटास बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मनोनीत पार्षदों की तीन सीटों के बंटवारे को लेकर हुई. मनसे ने इनमें से एक सीट की मांग की थी लेकिन उद्धव ठाकरे ने स्वीकार नहीं किया. इसके बाद दोनों दलों के बीच तनातनी खुलकर सामने आने लगी.

मुंबई की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के “मराठी यूनाइटेड फ्रंट” में दरार दिखने लगी है. मनोनीत पार्षदों की सीटों को लेकर विवाद गहरा गया है. मनसे की मांग उद्धव ठाकरे द्वारा ठुकराए जाने के बाद तनातनी बढ़ी है. इस बीच राज ठाकरे की शिंदे से मुलाकात ने सियासी हलचल और तेज कर दी है, जिससे गठबंधन टूटने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

इसी बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई हालिया मुलाकात ने मुंबई की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. बैठक के बाद नए राजनीतिक समीकरण बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं. वही राज और एकनाथ शिंदे की मुलाकात के दूसरे दिन शिंदे शिंवसेना की प्रवक्ता साइना एनसी ने भी राज ठाकरे के दादर के घर आकर मुलाकात की. इसके बाद कयासों का दौर और बढ़ गया. वहीं एमएनएस मुंबई अध्यक्ष संदीप देशपांडे के तल्ख बयानों ने भी आग में घी डालने का काम किया.

बीएमसी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को 65 सीटें मिलीं, जबकि मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर सफलता मिली. सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के आंतरिक हितों से समझौता कर छोटे सहयोगी के लिए जगह बनाने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं.

स्वीकृत नगरसेवक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन दो भाइयों और दो पार्टियों के बीच था. उद्धव ठाकरे की शिवसेना से सीट ली जाए या नहीं, इस पर अंतिम फैसला राज ठाकरे ही करेंगे. अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज ठाकरे बैठकर इस पर निर्णय लेंगे.

शिवसेना UBT प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों ही बुद्धिमान और प्रगतिशील सोच रखने वाले नेता हैं. दोनों भाई छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव करने वाले लोग नहीं हैं. उद्धव गुट के नेता प्रवक्ता राज ठाकरे के नेताओं को बयानबाजी से बचने की सलाह दे रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m