Bhagalpur News: भागलपुर से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां घोघा थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल ओलपुरा गांव स्थित एक परिवार बच्चे का मुंडन कराने के लिए गंगा घाट पहुंचा था, जहां मुंडन संस्कार के बाद परिवार के सदस्य नदी में स्नान करने के लिए उतरे। नहाने के दौरान चार लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने डूब रही महिला रुक्मणि देवी को बचा लिया और उन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाला, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से तीन युवक नदी में ही डूब गए। जबतक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मृतको की पहचान कृष्णा कुमार, बॉबी कुमार, सन्नी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, रुक्मणि देवी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
ये भी पढ़ें- गैस की किल्लत के बीच सासाराम में कालाबाजारी का खेल शुरू: घर से 10 LPG सिलेंडर बरामद और 19 कार्ड बरामद, दो गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

