कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में पत्थरबाजी मामले में टीआई पर गाज गिरी है। मामले में सीहोरा टीआई को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर प्रतीक्षा मार्को को सीहोरा का नया टीआई बनाया गया है।

बता दें कि सिहोरा में घरों और लोगों पर पथराव करते कैमरे में पत्थरबाज कैद हुए थे। सिहोरा के आजाद चौक इलाके में पत्थरबाजी करते हुए लोगों का वीडियो सामने आया था। मस्जिद के ऊपर से भी पत्थरबाजी करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग नजर आए थे।

समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा पत्थरबाजी करने के बाद सिहोरा के हालात बिगड़े थे। सिहोरा के आजाद चौक में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।कई पत्थर बाजों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा है। मामले में संदेहियों से अभी भी पूछताछ की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m