अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। शाहडार के जंगलों से एक दुर्लभ वीडियो सामने आया है। यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया। वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: दो बच्चों की मां को हुआ ‘लवेरिया’: जेवर और कैश लेकर सोशल मीडिया आशिक संग फरार, पति ने SP से लगाई गुहार
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह दुर्लभ नजारा बीते बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है। गांव के पास स्थित जंगल में महादेव का एक प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ बड़े ही शांत स्वभाव से शिवलिंग के पास पहुंचता है और काफी देर तक उस पर अपना सिर और जीभ रगड़ता रहता है।
यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, नरेंद्र कुशवाहा ने कहा- सही जवाब नहीं दे रहे मंत्री, लीपापोती की जा रही, सदन में हंगामा
आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाघों और तेंदुए की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। वन विभाग अधिकारियो और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस क्षेत्र में वन्यप्राणियों का मूवमेंट लगातार बना रहता है। हालांकि, इंसानी बस्तियों के इतने करीब बाघ का इस तरह का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे भक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं वही वन अधिकारियों का मानना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थरों या ठोस वस्तुओं पर सिर रगड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: किस्सा कुर्सी का… पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा का किया समापन, बताया- जब नरोत्तम मिश्रा ने कहा था- मेरे पास तो कुर्सी है ही नहीं
वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर लोग इसे चमत्कार मानकर साझा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आसपास के इलाके में दहशत का माहौल भी है। इस संबंध में पान रेंजर अजय मिश्रा ने बताया कि वीडियो साहडार गांव से लगभग 400 मीटर की दूरी का है। गश्त टीम निरंतर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने और सतर्क सावधान रहने की समझाइए दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


