मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने ऐसा बयान दिया, जिससे प्रदेश की सियासत में भूचाल मच गया है। उन्होंने कथावाचकों को जमकर घेरा और उन पर रोक लगाने की मांग तक कर डाली। इतना ही नहीं उन्होंने अबीर का ऐसा मतलब बताया जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल, पूर्व विधायक आरडी प्रजापति और आजाद पार्टी के नेता दामोदर यादव सोमवार को संकल्प यात्रा लेकर टीकमगढ़ पहुंचे। जहां सभा को संबोधित करते हुए उनके बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि मैं धर्म विरोधी नहीं हूं, जनरल वर्ग से बहुत से मानवता वाले लोग हैं। कथावाचक लोग व्यास गद्दी का दुरुपयोग कर देश में सांप्रदायिकता, जातिवाद और आडंबर पाखंड फैला रहे हैं। उन पर रोक लगनी चाहिए।
कैसे जात पात की विदाई होगी ?
आरडी प्रजापति ने हिंदू संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि हिंदुओं का विरोधी कौन ? मैं तो एक यादव जाति में जन्मा हूं। कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण ने भी यादव जाति में जन्म लिया था, जो अगर कहता है जात-पात की करो विदाई तो उसको इस बात का जवाब देना चाहिए। एक कुशवाहा को पैर धुलाकर पिलाया जाता है, तो चुप क्यों रहते हैं ? जब एक जाटव को पेशाब पिलाई जाती है, जब एक यादव की चोटी उखाड़ी जाती है, जब भागवत कथा पढ़ने पर यादव गुर्जर दांगी अन्य सबको रोका जाता है, तब चुप क्यों रहते हैं। ऐसे कैसे जात-पात की विदाई कर हिंदुओं को एक करेंगे।
अबीर पर दिया विवादित बयान
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि हमारी बहन को जिंदा जलाया गया। हम ऐसी होली नहीं मनाएंगे। आरडी प्रजापति ने यह भी कहा कि अबीर का मतलब है जो वीर नहीं, हिजड़ा होता है,। उन्होंने कहा कि जो बहन बेटियों की इज्जत लुटवाने का काम करता है, वही अबीर लगाता है। इस कार्यक्रम में करीब 200 लोग शामिल थे, जिनमें भीम आर्मी और यादव महासभा से जुड़े लोग भी पहुंचे।
2013 में बीजेपी से रह चुके हैं विधायक
आपको बता दें कि आरडी प्रजापति छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। साल 2013 में उन्हें विधायक चुना गया था। इसके बाद आरडी प्रजापति ने समाजवादी पार्टी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

