अमेरिका से डिपोर्ट हुए 11 अवैध अप्रवासियों को ईडी ने समन भेजा है। ईडी ने जिन 11 लोगों के समन भेजा है उनमें से 10 पंजाब के हैं और एक हरियाणा से संबंधित है। इसने अपराध की आय का पता लगाने के लिए PMLA के तहत एक जांच भी शुरू की है।
डंकी रूट से अमेरिका भेजने में शामिल ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए ये कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही इन 11 लोगों को ईडी ने जालंधर में कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।
डिपोर्ट हुए लोगों की जांच के बाद आंकड़ों में सामने आया है कि 44 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान ट्रैवल एजेंटों को किया गया था। डंकी लगा कर अमेरिका पहुंचने के लिए एक व्यक्ति ने 40 से 50 लाख के करीब का भुगतान किया था। इसके बाद ईडी ने जांच शुरू कर डिपोर्ट किए गए 11 लोगों की जानकारी इकट्ठा कर जांच शुरू की है।

आपको बता दें कि ट्रम्प सरकार द्वारा अवैध रुप से अमेरिका में रह रह लोगों पर सख्त एक्शन लिया गया और भारतियों को डिपोर्ट किया गया। डिपोर्ट किए गए लोगों में 131 पंजाब से संबंधित है। इसके बाद इस मामले में जांच शुरू की गई है ताकि ट्रैवल एंजेंटों पर शिकंजा कंसा जा सके।
- रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश
- राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेम मंदिर में राधा कृष्ण का किया दर्शन-पूजन, लेजर शो ने मोहा मन
- दुबई-मुंबई से अनूपपुर तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क: पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा, सरकारी योजनाओं के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी
- CG News : प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा
- गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम

