बिलासपुर। बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

अभनपुर। क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की बोरियों में पाइप के माध्यम से पानी डाला जा रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमाक्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सोमवार को पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र माओवादी मारा गया। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम राजेश पुनेम के रूप में की गई है, जिस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग में 18 वर्षीय होनहार कलाकार नीरज लोधी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू और उसके साथियों ने नीरज पर लोहे के कड़े और चाकू से हमला किया था। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय नीरज की मृत्यु हो गई।

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने प्रस्तावक…

BREAKING: राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन…

होली पर बवाल: जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

सहकारी समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

नीरज लोधी हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, बैंक कैशियर की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

मुठभेड़ में मारा गया भैरमगढ़ एरिया कमेटी का इनामी माओवादी: पुलिस ने बरामद किया शव, भारी मात्रा में हथियार और नक्सलियों का डंप बरामद

होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी : अधिकांश सरकारी स्कूल मिले बंद, BEO बोले – जांच के बाद होगी कार्रवाई

CG News : स्कूल में लटकता रहा ताला, इंतजार करते रहे बच्चे, न प्राचार्य पहुंचे न शिक्षक

CG Train News : छत्तीसगढ़ से गोंदिया–नागपुर रूट पर जाने वाली 13 ट्रेनें तीन दिनों तक रद्द, यात्रा से पहले पढ़ें ये खबर…

होली की खुशी में मातम : कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, तो इधर पति ने पत्नी पर किया टंगिया से हमला

माओवादी संगठन को फिर लगने वाला है बड़ा झटका, पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति के आत्मसमर्पण की अटकलें तेज…