Today’s Top News: कांकेर। कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है।

रायपुर। सर्व आदिवासी समाज की बैठक में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के आदिवासी परिवारों से पांच बच्चे पैदा करने वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. एक तरफ जहां कांग्रेस ने नंद कुमार साय के इस बयान के हवाले से भाजपा पर निशाना साधा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे व्यक्तिगत बयान बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है.

अंबिकापुर। रेप एंड मर्डर के सनसनीखेज मामले में आखिरकार फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका के साथ क्रूर्रता के बाद आरोपी ने जिला छोड़ दिया था. घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था. पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपए का ईनाम भी घोषित किया था. लगातार पतासाजी के बीच आरोपी को कोरिया जिले में दबोचा गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर पुलिस टीम कोरिया के लिए रवाना हो गई है.

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के माध्यम से संचालित सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 9,05,238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर में एसीबी की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए RTO के बाबू को 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद RTO कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

CG BREAKING: नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत, 3 घायल

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय, बैज ने कहा- भाजपा स्पष्ट करे रुख…

Ambikapur Rape Murder Case: महिला के कत्ल के बाद जिला छोड़ भागा था आरोपी, पुलिस ने कोरिया से किया गिरफ्तार, 35,000 का ईनाम था घोषित

सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : ऑनलाइन बैटिंग और सट्टा पट्टी के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 9 लाख कैश और 8 मोबाइल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

CG Breaking News : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा – कांग्रेस राज में होता था भ्रष्टाचार, मछली झोलने के काम आती थी साड़ी…

CG Murder News : शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर वारदात को दिया अंजाम

CG News : मां-बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास, जिला न्यायालय ने सुनाई सजा

देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों की नियुक्ति, मोना मोहंती होंगी सीजी एमपी की नई प्री-सीसीआईटी

दीपक बैज ने कहा – महिला एवं बाल विकास विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, क्या सरकार साड़ी खरीदी की कराएगी जांच…

दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया : आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी

बालाजी आयरन इस्पात कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, फर्जी NOC कराने का लगाया आरोप, राजस्व मंत्री बोले- मामले की होगी जांच

IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

CG ACB News: सेवानिवृत्त प्रधान पाठक से रिटायरमेंट फंड निकलवाने के नाम से रिश्वत मांगने पर धरा गया था क्लर्क, कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा…

आंधप्रदेश में टूटी माओवाद की कमर : छत्तीसगढ़ में आतंक फैलाने वाले PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हेडमास्टर पदोन्नति से जुड़े आदेश पर लगाई रोक

बस्तर में नक्सल ढांचा ढहा : अंतिम कमांडर सोड़ी केशा ने अपने 42 साथियों के साथ हैदराबाद में किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सौंपे

योगा गार्डन से हनुमानजी की प्रतिमा हटाने पर बवाल : बजरंग दल ने किया नगर निगम का घेराव, आयुक्त और महापौर के खिलाफ FIR की मांग

हिन्दी पेपर लीक मामले में गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं की संलिप्तता का लगाया आरोप…

नर्मदा कोल्ड्रिंक फैक्ट्री में अमोनिया गैस की चपेट में आया मजदूर, फैक्ट्री प्रबंधक 20 दिन से कर रहा था मामला दबाने का प्रयास

CG News : खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 612 मामले दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली

मिवान स्टील प्लांट में सैकड़ों मजदूर काम बंद कर हड़ताल पर बैठे, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी

राज्य के 10 किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की हुई पदस्थापना, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश…

ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-रायपुर के अलावा पश्चिम बंगाल से दबोचे गए…

CG News : कोचिंग के लिए घर बुलाकर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

17 बकरे-बकरियों की संदिग्ध मौत, आजीविका का सहारा रहे जानवरों की मौत से सदमे में गरीब परिवार…

CG News : प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को ‘नक्सली’ ने दी जान से मारने की धमकी, संदिग्ध लेटर से मचा हड़कंप, 3 करोड़ की मांगी फिरौती

CG Crime : घर से 20 लाख के सोना-चांदी और नगदी चोरी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्घटना बीमा दावा पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, केवल देरी से आवेदन करने पर क्लेम को नहीं किया जा सकता खारिज…