Today’s Top News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हनीट्रैप के सहारे नाबालिग के अपहरण की साजिश रची गई। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड पीड़ित परिवार का ही भांजा निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में मामले का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

तखतपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत केकती में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरी, जिससे मलबे में दबकर दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
रायगढ़। संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रायगढ़ पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। यह पूरा रैकेट लोक सेवा केंद्र की आड़ में संचालित किया जा रहा था, जहां यूट्यूब चैनल और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए लोगों को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन में की गई।
मुंगेली l अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार और डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पूरा मामला 10 अप्रैल 2026 की रात का है।
कवर्धा। आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में थाना पंडरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर घोघरापारा क्षेत्र में की, जहां आरोपी लंबे समय से डिजिटल माध्यम से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CG News : जर्जर मकान की दीवार गिरने से मासूम बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम
राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति निरस्त, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला…
DIG संतोष कुमार सिंह की पुस्तक को PMO और NSA से मिली सराहना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान
मालगाड़ी की अचानक टूटी कपलिंग, 25 डिब्बे हुए अलग,बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन में टला बड़ा हादसा
CG Crime News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर CHC के ड्राइवर ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग के बीट गार्डों पर मारपीट और अवैध वसूली का आरोप, बैगा आदिवासी परिवारों ने की पुलिस से शिकायत
CG News : सड़क किनारे मिली शख्स की लाश, गांव में फैली सनसनी
NH-30 पर भीषण हादसा VIDEO : महिंद्रा बस और ट्रक में भिड़ंत, 12 से अधिक यात्री घायल
CG Crime News : टेंट कारोबारी की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, पुलिस हिरासत में एक संदेही
CG Fraud News : मातृ वंदन योजना की राशि दिलवाने का दिया झांसा, फिर खाते से उड़ा दिए 88 हजार रुपए
साड़ी खरीदी में 9.7 करोड़ घोटाले का आरोप, महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

