Today’s Top News : बिजली दरों पर फैसला से पहले जनता की राय जानेगा विद्युत नियामक आयोग, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, फसल खराब होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मक्का प्लांट में घुसकर की तोड़फोड़, ठाकुर देव की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर फेंका,1400 छात्र नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की बिजली कंपनियों की ओर से दायर याचिकाओं पर जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य भार पोषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रूअप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), टैरिफ निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजना के अनुमोदन से संबंधित याचिकाओं पर क्षेत्रीय स्तर पर दो दिन ऑनलाइन जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
जगदलपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोधघाट थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का खुलासा करते हुए जगदलपुर और ओडिशा के नबरंगपुर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल की भारी खेप जब्त की है। कुल 440 पत्ते, 3,520 कैप्सूल, वजन करीब ढाई किलोग्राम और बाजार कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है।
कोंडागांव। जिले के कोकोड़ी गांव में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में देर रात ग्रामीणों ने घुसकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में खड़ी कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. घटना में प्रारंभिक तौर पर 10 से 20 लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.
कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधियारखोर गांव में धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव स्थित ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकालकर दूर फेंक दिया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।
रायपुर। बोर्ड कक्षा के छात्रों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा से ठीक पहले बड़ा झटका दिया है. परीक्षा शुरू होने से पहले ही करीब 1400 से अधिक विद्यार्थियों का ईयर बैक हो गया है, जिसके कारण वे 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –