Today’s Top News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर बेमेतरा से निकलकर सामने आई. बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में जिला न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए 17 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है.

महासमुंद। शहर में बढ़ती आबादी और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य करा रहा है। लेकिन यदि यही विकास कार्य आम नागरिकों के लिए खतरा बन जाए, तो उसकी उपयोगिता पर सवाल उठना लाज़िमी है। महासमुंद जिले में बीटीआई रोड से कलेक्टर कॉलोनी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में कुछ ऐसा ही दृश्य सामने आ रहा है, जहां लापरवाही और अव्यवस्था ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
रायपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज अदालत में विवेचना पूर्ण करने के पश्चात तीन हजार पेज का चालान पेश किया है। वर्ष 2024 में हुई आरआई भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी उपरांत अदालत में चालान प्रस्तुत किया गया। चालान में बताया गया है कि सात जनवरी 2024 को आयोजित परीक्षा के पूर्व ही न केवल अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए गए थे। बल्कि अभ्यर्थियों को होटल में प्रश्न पत्र हल करने की प्रैक्टिस भी करवाई गई थी।
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में दो साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम कल दोपहर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह गोबर गैस टैंक में उसका शव मिला।
रायपुर। राज्य सरकार के अंतर्गत संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के खिलाफ राज्य सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर और रायपुर के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतनवृद्धि के पक्ष में हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने आदेश पारित किया था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। यहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखा है। मामले की अगली सुनवाई बीस फरवरी को रखी गई हैं।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –
BIG BREAKING: बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले के 17 आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, जानिए पूरी खबर
2 साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में मिली लाश, कल से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
दर्दनाक सड़क हादसा : मौत बनकर दौड़ा ट्रक, अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
IAS AWARD: राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड, डीओपीटी ने जारी की अधिसूचना
बैडमिंटन खेलते-खेलते कोर्ट में गिरे कारोबारी, हार्ट-अटैक से हुई मौत, देखिए घटना का वायरल वीडियो…
CG Student Suicide : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, सदमे में परिवार
IAS Award : नायब तहसीलदार से तय किया IAS तक का सफर, जानिए कौन हैं वीरेंद्र बहादुर पंचभाई
BREAKING: सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार, जानिए क्यों गया जेल अबकी बार ?
CG Naxal Surrender : नक्सल संगठन की टूट रही कमर, महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, कहा- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध…
Chhattisgarh : सूखे नशे के कारोबार में महिलाएं भी सक्रिय, गांजा तस्करों समेत 13 आरोपी गिरफ्तार
CG Accident News : 60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौके पर ही मौत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


