Today’s Top News : महासमुंद। कांग्रेस भवन आज अखाड़े में तब्दील हो गया, जहां हाल ही में नियुक्त कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद विजय साव की पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मल जैन के बीच जूतम-पैजार हो गया. मारपीट के दौरान भवन में रखी प्लास्टिंग की कुर्सियां टूट गई, कांच भी टूट गए. हालात देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ गया.

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने अमित जोगी को दोषी करार दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने उन्हें तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की स्पेशल डिवीजन बेंच ने यह अहम फैसला सुनाया है।
रायपुर। प्रदेश के विभिन्न नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए नई परिवर्तनशील महंगाई भत्ता और न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित कर दी गई हैं. लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के मध्य औद्योगिक सूचकांक में हुई 11.28 अंकों की औसत वृद्धि के आधार पर 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 226 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंघोडा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पिकअप से भारी मात्रा में डोडा (अफीम पोस्त) पकड़ा है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
हनुमान जयंती पर साइकस क्लब का भव्य भंडारा

रायपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शंकर नगर मुख्य मार्ग में साइकस क्लब द्वारा भव्य भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी की आरती के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण में भागीदारी निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर साइकस क्लब के सदस्य विवान खुराना, नितिन भंसाली, ललितेश चौधरी, शुभम शेखर सिंह, मीनू चावला, आयुष पांडेय, हर्ष टांटिया, हर्षित जायसवाल, पंकज बेहरा, मितेश मल्होत्रा, नरेश कुमार, गायत्री नेताम, ममता जोसेफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –
CG News : 1432 किलो डोडा पोस्त के साथ हरियाणा दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक का माल जब्त
शहर काजी आरिफ अली अजहरी पद से बर्खास्त, गंभीर शिकायतों के बाद वक्फ बोर्ड ने की कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

