Today’s Top News : शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को मिली जमानत, वंचित किसानों से 5 और 6 फरवरी को खरीदा जाएगा धान, 5000 शिक्षक भर्ती की मिली अनुमति, प्रेमिका ने चाकू मारकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, दुतकैय्या की हिंसक घटना पर लामबंद हुआ मुस्लिम जमात… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने लखमा को अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया। जमानत की शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता, मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। धान खरीदी से वंचित रह गए किसानों को एक बार फिर अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दो दिन 5 और 6 फरवरी को फिर धान खरीदी शुरू की जाएगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय को आदेश जारी किया गया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में उपजे विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद नाराज प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
राजिम। जिले के दुतकैय्या गांव में हुई हिंसक घटना के मद्देनजर हिंदू संगठनों की सक्रियता के बीच मुस्लिम जमात ने आरोपी आरिफ खान को परिवार समेत न केवल गांव से बल्कि जिले की सीमा से दूर रखने की मांग की है. शांति और सुरक्षा के लिए राजिम नवापारा में आयोजित जमात की बैठक में कई निर्णय लिए गए, जिनकी इत्तेहाद कमेटी एवं मुस्लिम जमात के अध्यक्ष अल्तमश सिद्दिकी ने जानकारी दी.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –