Today’s Top News : रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया और तांत्रिक केके श्रीवास्तव अब जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं. सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को आबकारी घोटाले में पहले ईडी फिर ईओडब्लू ने गिरफ्तार किया था. जमानत मिलने के बाद दोनों बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं.
रायपुर. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया. यह विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी को लेकर किया गया.
रायपुर. बस्तर 2.0 के ब्लूप्रिंट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी से मुलाक़ात कर बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा है. उस ब्लू प्रिंट में राज्य सरकार पर बकाया 22 हजार करोड़ रुपए को माफ करने के लिए लिखे या नहीं. नक्सल मुक्त पंचायतों को एक-एक करोड़ देना है. क्या उस को राशि देने की चर्चा उस ब्लू प्रिंट में है, या नहीं, पहले यह बतायें.
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. शातिर ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और रेप केस का डर दिखाकर रिटायर्ड इंजीनियर को अपना शिकार बनाया. पीड़ित से 80 हजार रुपए की ठगी की गई. उनका बेटा दिल्ली में आईईएस अफसर है. पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके का है.
बिलासपुर. गर्मी के सीजन में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई दर्जन भर यात्री ट्रेनों को बहाल किया गया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय अनुसार चलाई जाएंगी.
बिलासपुर. सेंट्रल यूनिवर्सिटी व जीडीसी में पदस्थ प्रोफेसर दंपती के इकलौते बेटे ने मंगलवार रात जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली. मृतक यश वर्धन सिंह ठाकुर जीजीयू में इंजीनियरिंग का छात्र था. रात 8 बजे वह लोधीपारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला. उसे तत्काल अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में सायनाइड पॉइजन खाने की बात बताई जा रही है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : चालान पेश होते ही जेल से बाहर आए सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव
करंट से वन्यजीवों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव से मांगा जवाब, 5 मई को होगी अगली सुनवाई
CG News: प्रोफेसर दंपती के इकलौते बेटे ने सायनाइड खाकर दी जान, माता-पिता की तबीयत बिगड़ी…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

