कमल वर्मा, ग्वालियर। घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी 14 साल की किशोरी पर बिजली का खंभा गिरने से उसकी मौत हो गई। बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइट को ठीक कर रहे पड़ोसी पर परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस हादसे का जिम्मेदार बताया है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पठान मोहल्ले की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

केबल को खंभे पर सही कर रहे थे

दअरसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पठान मोहल्ले में रहने वाले वसीम खान अपने बड़े भाई शाबिर खान के घर के सामने बिजली का खंभा लगा हुआ है। उनके पड़ोसी विशाल खान, ऋतिक खान और सुहाना बेगम की बिजली के खंभे पर लगी केबल ढीली हो गई थी। विशाल नसेनी पर चढ गया और सुहाना बेगम, रितिक खान नसेनी को पकड़कर खड़े हो गए और केबल को खंभे पर सही कर रहे थे। तभी वसीम ने मना किया कि खंभा पर काम मत करो। लेकिन वह लोग नहीं माने।

‘मुर्दा’ हुआ जिंदा! मर्चुरी की ठंडी मेज से अचानक उठा युवक, नग्न हालात में बाहर की तरफ लगाई दौड़; नजारा

तार काटने से खंभा गिर गया

उसने बोला कि तार को मत काटो खंभा गिर जायेगा। लेकिन वह लोग गाली गलौज करने लगे और तार काट दिया। जिससे खंभा गिर गया और उसकी भतीजी राजिया उम्र 14 साल घायल हो गई। परिजन घायल को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वसीम खान की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m