अनमोल मिश्रा, सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर चौकी के चुलाहनी इलाके में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बेटी की जान बचाने के प्रयास में खदान में डूबने से मां की मौत हो गई।
नर्मदा ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, पत्थरों पर गिरने से मौके पर ही मौत
गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुलाहनी में रेखा बेलदार नामक महिला कपड़े धो रही थी, जबकि उसके 17 वर्षी बेटी छोटी बेलदार पास में नहा रही थी। इसी दौरान बेटी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगे। बच्चों को संकट में देख महिला ने बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। महिला ने साहस दिखाते हुए अपनी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान वह खुद गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
ये अप्रैल फूल नहीं है…: 1 अप्रैल से लागू होंगे बिजली के बढ़े हुए दाम, 4.8% महंगी हुई बिजली
महिला की मौत हो चुकी थी
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही रघुराज नगर तहसीलदार और बाबूपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

