बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर इलाके में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। एक खाली प्लॉट में जमा अवैध पीवीसी प्लास्टिक कचरे में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर कूड़ा बीनने वाले एक युवक की मौत हो गई।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर इलाके में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। एक खाली प्लॉट में जमा अवैध पीवीसी प्लास्टिक कचरे में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर कूड़ा बीनने वाले एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिव बाबू के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था। वह पिछले कुछ महीनों से बहादुरगढ़ में रहकर कूड़ा बीनने का काम कर रहा था।
अवैध कचरे में आग लगने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि करीब 500 गज के प्लॉट में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा अवैध रूप से जमा किया गया था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे अचानक इस कचरे में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शिव बाबू को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बुरी तरह झुलस गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

