संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार को 3 हैवानों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता बांधवगढ़ स्थित एक निजी फार्महाउस मे मजदूरी करने जाती थ। बताया जा रहा है कि आरोपी पुराने परिचित हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मानपुर क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान: अस्पताल में तोड़ा दम, 3 तारीख से थे लापता
एसडीओपी पी.एस.परस्ते ने बताया कि 6 मार्च को पीड़िता ने 3 आरोपियों रामचंद्र कुशवाहा, बाबूराम मरकाम और सौंखीलाल सिंह गोंड के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ BNS और SC/ST एक्ट में अपराध दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: इश्क की सजा मौत: प्रेमी ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, परिवार के साथ मिलकर दिया करंट, फिर कुल्हाड़ी से पैर काटकर की हत्या
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय भागवानी और अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वारदात में शामिल 2 आरोपी रामचंद्र कुशवाहा (45) और सौखीलाल सिंह गोंड़ (48) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

