US Army Chief Of Staff Randy George Retired: ईरान युद्ध (Iran War) के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को ‘जबरन रिटायर’ कर दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने देश के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज से पद छोड़ने को कहा है। इसके साथ ही जॉर्ज को तुरंत इस्तीफा देने को कहा है। हेगसेथ ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ को बदलने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका सेना ईरान के खिलाफ एक भीषण सैन्य अभियान में उलझी हुई है। उप प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर ला नेवे कार्यवाहक सेना प्रमुख होंगे।
पेंटागन ने पुष्टि की है कि हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी को पद छोड़ने के लिए कहा है। जॉर्ज को पद छोड़ने के लिए कहने का कारण साफ नहीं है। जॉर्ज अगस्त 2023 में सेना प्रमुख बने थे। चार साल की ये जिम्मेदारी होती है। उनकी नौकरी को 1 साल बचा था।
इस फैसले का समय बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों की मिडिल ईस्ट में तैनाती बढ़ाई जा रही है। ट्रंप पहले ही ईरान को ‘स्टोन एज’ में वापस भेजने और भीषण हमलों की चेतावनी दे चुके हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस फैसले के पीछे क्या कारण है, हालांकि सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की सेना से जुड़ी योजनाओं को लागू करने में जनरल रैंडी जॉर्ज की क्षमता को लेकर कुछ चिंताएं थीं। हेगसेथ एक ऐसे जनरल को सेना की कमान देना चाहते हैं जो राष्ट्रपति ट्रंप और उनके विजन के हिसाब से काम करे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जनरल जॉर्ज और ट्रंप प्रशासन के बीच सेना के विजन को लेकर कोई मतभेद था या नहीं।

जो बाइडेन के कार्यकाल में हुई थी नियुक्ति
जनरल रैंडी जॉर्ज को जो बाइडेन ने 2023 में सेना प्रमुख नियुक्त किया था और सीनेट ने इसकी पुष्टि की थी। उनका सैन्य प्रमुख के रूप में कार्यकाल 2027 तक था। अमेरिकी सेना के उप प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर लानेव को जनरल रैंडी जॉर्ज का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। लानेव 2022 से 2023 तक 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल भी रह चुके हैं। अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन पैराशूट हमले में विशेषज्ञता रखती है। वर्तमान में, डिवीजन की कमान मेजर जनरल ब्रैंडन टेग्टमेयर के पास है।
जॉर्ज की जगह कौन संभालेगा कमान?
रैंडी की जगह अब जनरल क्रिस्टोफर लानेव संभालेंगे जो वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं और पहले हेगसेथ के सैन्य सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने 2022 से 2023 तक सेना के 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल के रूप में काम किया था। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि लानेव दशकों के ऑपरेशनल अनुभव वाले युद्ध-अनुभवी नेता हैं। हेगसेथ को उन पर पूरा भरोसा है कि वे इस (ट्रंप) प्रशासन के विजन को बिना किसी चूक के पूरा करेंगे।
पहले भी कई बड़े अधिकारियों को हटा चुके हैं हेगसेथ
ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद अमेरिकी सेना यह बदलाव अकेला नहीं है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहले ही सेना के कई बड़े अधिकारियों को हटा चुके हैं। इनमें ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन सीक्यू ब्राउन और नेवी प्रमुख लिसा फ्रैंचेटी जैसे नाम शामिल हैं। कुल मिलाकर एक दर्जन से ज्यादा बड़े सैन्य अधिकारी बदले जा चुके हैं। हाल ही में एक और विवाद भी सामने आया था, जब पीट हेगसेथ ने एक हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली टीम के खिलाफ कार्रवाई को रोक दिया था और सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘कोई सजा नहीं, कोई जांच नहीं।’ हालांकि सूत्रों के मुताबिक आर्मी चीफ को हटाने का फैसला इस विवाद से जुड़ा नहीं है।

जॉर्ड रैंडी कौन हैं?
- जॉर्ज रैंडी वेस्ट पॉइंट से ग्रेजुएट हैं। वह एक करियर इन्फैंट्री अधिकारी हैं, जिन्हों दशकों के सेना में सेवा दी है।
- उन्हें 1988 में कमीशन मिला था। उन्होंने ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड, डेजर्ट स्टॉर्म, ऑपरेशन इराकी फ्रीडम और ऑपरेशन एंड्यूरिंग फ्रीडम के दौरान किया गया था।
- जॉर्ज को तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडर ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के पद के लिए नामित किया था और 2023 में सीनेट ने इसकी पुष्टि की थी। चार साल के कार्यकाल के अनुसार, वे 2027 तक पद पर बने रहते।
- आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त होने से पहले जॉर्ज ने बाइड प्रशासन के दौरान 2022 से 2023 तक वाइस चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में और 2021 से 2022 तक रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के वरिष्ठ सहायक के रूप में काम किया।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

