दुनियाभर में तेल की कीमतों को लेकर मची हाहाकार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज फेलियर का गुस्सा दोस्त देशों पर निकाला है, उन्होंने NATO सहयोगियों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ‘एटम बम’ जैसा काम किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर NATO देशों की जमकर क्लास लगाई है. ट्रंप ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अमेरिका के बिना नाटो की कुछ हैसियत नहीं है. उन्होंने दोस्त देशों को इतना बुरा-भला कहा है कि अब अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच की दरार और चौड़ी होना तय माना जा रहा है.
ट्रंप ने NATO को क्या-क्या कहा?
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘अमेरिका के बिना NATO एक कागजी शेर है. वो परमाणु शक्ति से लैस ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे. अब जब वह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है और उनके लिए खतरा भी बहुत कम है. ये लोग तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं जो उन्हें चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में मदद नहीं करना चाहते, जो कि एक आसान सैन्य अभियान है और तेल की ऊंची कीमतों का इकलौता कारण है. उनके लिए यह करना बहुत आसान है और जोखिम भी बहुत कम है. ये कायरता है और हम इसे याद रखेंगे! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप’. ट्रंप ने आरोप लगाया कि जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को घुटनों पर लाने की जंग छेड़ी थी, तब ये नाटो देश दुबक कर बैठ गए थे.
होर्मुज पर हावी ईरान की सेना
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान ने बंद घोषित कर रखा है. ट्रंप इसे खोलवाने में नाटो देशों की मदद चाह रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों और अन्य जहाजों पर हमले जारी रखा है. इससे जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है. बता दें कि अमेरिका-इज़रायल युद्ध से पहले विश्व के समुद्री मार्ग से जाने वाले कच्चे तेल का लगभग पांचवां हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से गुजरता था. अब इसके बंद होने से निर्यात में भारी गिरावट हुई है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

