पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में अफगानिस्तान सीमा से सटे बाजौर जिले में बीती रात बड़ा आतंकी हमला हुआ. मामुंड तहसील के मलंग मदरसे में स्थित पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल Frontier Corps की पोस्ट को निशाना बनाते हुए Tehrik-i-Taliban Pakistan (TTP) ने देर रात करीब 10:30 बजे छह अल-फारूक मिसाइल दागने का दावा किया है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स की मलंग पोस्ट पूरी तरह तबाह हो गई. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 14 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 जवानों को मलबे से बाहर निकाला गया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.
खैबर पख्तूनख्वाह के बाजौर में TTP ने फ्रंटियर कॉर्प्स की पोस्ट पर मिसाइल हमला किया. हमलें में 14 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल है.
बताया जा रहा है कि दागी गई छह मिसाइलों में से एक पास के एक घर पर गिरी, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई. हमले की वजह से आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय प्रशासन ने इलाके को घेरकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है. TTP ने दावा किया है कि उसने खुद तैयार की गई “अल-फारूक” मिसाइलों का इस्तेमाल किया. संगठन ने अपने बयान में 40 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
TTP ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने बाजौर में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स की मलंग पोस्ट पर छह मिसाइलें दागीं. संगठन ने हमले का वीडियो जारी करने का भी दावा किया है.
पहले जहां संगठन ड्रोन हमलों और आत्मघाती हमलों के जरिए सुरक्षा बलों को निशाना बनाता था, वहीं अब सैन्य ठिकानों पर कथित तौर पर स्वनिर्मित मिसाइलों के इस्तेमाल की घटनाएं सामने आ रही हैं. अफगानिस्तान में अगस्त 2021 में तालिबान की वापसी के बाद से पाकिस्तान में टीटीपी की गतिविधियों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है. इससे पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता और सीमा पार से संचालित आतंकी गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाता है. फिलहाल पाकिस्तान की ओर से इस घटना पर आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है. सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच में जुटी हैं और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


