प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। भस्म आरती में शामिल होकर लगातार तीसरे साल बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह नंदी हॉल में बैठकर भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दीं।

लगातार तीसरे साल महाकाल के दरबार पहुंचीं कावेरी प्रियम
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने अभिनेत्री कावेरी प्रियम का स्वागत किया। इस पर उन्होंने बताया कि वह लगातार तीन सालों से बाबा महाकाल की भस्म आरती में दर्शन के लिए आ रही हैं। यहां से जो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है वह अद्भुत है।

मंदिर व्यवस्था की तारीफ की
कावेरी प्रियम ने कहा, ‘यहां इतनी शक्ति का अनुभव होता है कि मैं बता नहीं सकती हूं। भस्म आरती करते वक्त जो आशीर्वाद और एनर्जी मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यहां की व्यवस्था इतनी अच्छी है कि सब आसानी से हो जाता है। हर बार अच्छे दर्शन होते हैं।’

कौन है कावेरी प्रियम ?
कावेरी प्रियम ने नागिन 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने परदेस में है मेरा दिल, सावधान इंडिया जैसे कई धारावाहिक किए। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ से मिली जिसमें उन्होंने कुहू की भूमिका निभाई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

