प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में आज प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री सुहासी धामी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। सुहासी ने बाबा महाकाल की सुप्रसिद्ध ‘भस्म आरती’ में सहभागिता की और रजत द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के दिव्य दर्शनों के बाद उन्होंने अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया।

टीवी एक्ट्रेस सुहासी धामी गुरुवार को उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की पूजा अर्चना की। नंदी जी के पास बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। वहीं दर्शन के बाद सुहासी धामी ने कहा कि बहुत सुंदर मंदिर बनाया गया है। इतनी भीड़ में भी व्यवस्था काफी अच्छी थी।

ये भी पढ़ें: 9 अप्रैल महाकाल आरती: भांग का श्रृंगार, मस्तक पर चंद्रमा-कमल लगाकर सजे बाबा महाकाल, यहां कीजिए दर्शन

सुहासी धामी छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम है। उन्हें विशेष रूप से ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘यहां मैं घर-घर खेली’ में ‘स्वर्ण आभा’ के किरदार और ‘देवों के देव… महादेव’ में ‘माता पार्वती’ की भूमिका के लिए घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘रात होने को है’, ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ और आप के आ जाने से’ जैसे सफल नाटकों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाया है। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म ‘हागे सुम्मे’ के जरिए बड़े पर्दे पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में सितारों का जमावड़ा: भस्म आरती में शामिल हुए टीवी सीरियल-फिल्म अभिनेत्री और पूर्व क्रिकेटर, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m