संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है। शहर के भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का परिवार अंतिम संस्कार कर रहा है। इसके पहले दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया। पीएम के बाद उनके शव को परिजनों को सौंपा गया। परिजन शव लेकर भदभदा श्मशान घाट के लिए एंबुलेंस से रवाना हुए।

परिवार ने सभी से ट्विशा की अंतिम यात्रा में शामिल होने और न्याय की इस लड़ाई में संबल बनने का आग्रह किया है। परिवार ने अपने संदेश में कहा- “जिस बेटी ने सपनों के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत की थी, वह आज असमय हम सबको छोड़कर चली गई। भोपाल के सभी न्यायप्रिय नागरिकों, माताओं, बहनों और युवाओं से करबद्ध प्रार्थना की है कि वे ट्विशा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

सीन को रिक्रिएट किया

दिल्ली AIIMS की टीम गिरिबाला से के घर से रवाना हो गई। करीब 15 मिनट तक घर पर रुकी थी। पीएम करने के बाद डॉक्टरों की टीम गिरिबाला के घर पहुंची थी और सीन को रिक्रिएट किया। दिल्ली एम्स की टीम अब कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी।

यह था पूरा मामला

बता दें कि 11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्रारंभिक कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिजनों ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप है कि मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशानों का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किया गया। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और मामले में आरोपी पक्ष, खासतौर पर सास गिरिबाला सिंह के रसूख के चलते जांच प्रभावित होने के आरोप भी लगाए थे। मामले में सास गिरिबाला और पति समर्थ सिंह पर प्रताड़ना और दहेज का मामला दर्ज हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m