शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाली गैंग का भंडाफोड़ कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश डिलीवरी बॉय बनकर अलग-अलग इलाकों की रेकी करते थे। लुटेरों से 17 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।

दरअसल, राजधानी में बीते कुछ दिनों से चेन लुटेरों की गैंग सक्रिय थी। पुलिस ने चेन स्नेचिंग और  की 8 शिकायत दर्ज की थी। सरेराह चैन लूट की वारदात से महिलाओं में दहशत का माहौल था। पुलिस ने मामले में जांच की और कार्रवाई करते हुए  रीवा और  इंदौर निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे जोमैटो फूड डिलीवरी एजेंट बनकर शहर के अलग-अलग में रेकी करते थे। इसके बाद महिलाओं के गले से चेन चुराकर फरार हो जाते थे। आरोपी लूट, वाहन चोरी और नकबजनी के मामले में जेल जा चुके हैं। 

दोनो आरोपी शराब और महंगे शौक को पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए वे भोपाल में जगह बदल कर रहते थे। लूटी गई चैन भोपाल और रीवा के मुथूट गोल्ड फाइनेंस और ज्वेलर्स से जब्त किया है। पुलिस ने चैन खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी मामले में आरोपी बनाया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m