शिवम मिश्रा, रायपुर। रायपुर कोर्ट में पेशी के दौरान मोहर्रिर की अभिरक्षा से दो आरोपियों के भागने का मामला सामने आया है. दोनों ही आरोपी हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं से जुड़े मामले में विचाराधीन थे.

यह भी पढ़ें : खरसिया कार्बन प्लांट हादसा : पिता, पुत्र और 9 माह की बच्ची समेत चार की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्काजाम

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां पेशी के लिए लाए गए राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय मोहर्रिर की अभिरक्षा से भागने में कामयाब हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल मच गई. मिली सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज किया है.